नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड जैसे बड़े-बड़े गेंदबाजों की धुनाई करते नजर आए लेकिन सोमवार को नए नवेले गेंदबाज के सामने फुस्स हुए। पहली बार कोई आईपीएल मैच खेल रहे प्रफुल्ल हिंगे के सामने पहली ही गेंद में वह बिना खाता खोले आउट हुए। पहली बार वह टी20 में गोल्डन डक का शिकार हुए। अब पूर्व ऑलराउंडर और कॉमेंटेटर इरफान पठान ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा है कि वैभव सूर्यवंशी के बारे में उनका आंकलन गलत नहीं है। पठान ने इससे पहले कहा था कि सूर्यवंशी जानबूझकर बड़े गेंदबाजों को निशाना बनाते हैं। वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में जब जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में 2 छक्के जड़े थे तब पठान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि ये बल्लेबाज जानबूझकर नामी गेंदबाजों को टारगेट कर रहा है। सूर्यवंशी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.