नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- पाकिस्तान सुपर लीग में बुधवार के मैच में बाबर आजम के शानदार प्रदर्शन की खूब चर्चा हुई। उनके नाबाद अर्धशतक की बदौलत पेशावर जल्मी ने क्वेटा ग्लेडिएटर्स को 8 विकेट से शिकस्त दे दी। लेकिन मैच के दौरान कुछ ऐसा भी हुआ जो गली क्रिकेट तक में भी कभी-कभार ही देखने को मिलता है। फील्डर के पास बल्लेबाज को रनआउट करने का भरपूर मौका था लेकिन अपनी बेवकूफी से वो मौका गंवा देता है। सोशल मीडिया पर लोग इसके मजे ले रहे हैं। कोई क्वॉलिटी फील्डिंग का तंज कस रहा तो कोई पीएसएल के स्टैंडर्ड पर सवाल उठा रहा। हुआ कुछ यूं कि क्वेटा ग्लेडिएटर्स की बल्लेबाजी चल रही थी। अबरार अहमद और उस्मान तारिक क्रीज पर थे। वही तारिक जो अपने अलहदा बोलिंग ऐक्शन की वजह से चर्चा में रहते हैं और मिस्ट्री स्पिनर कहलाते हैं। यह भी पढ़ें- PAK में IPL vs PSL के फितूर की...