नई दिल्ली, फरवरी 28 -- बॉलीवुड में काम करने का माहौल और शिफ्ट के घंटों को काफी वक्त से बहस चल रही है। बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि दीपिका पादुकोण ने अपनी अपकमिंग फिल्मों 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल के लिए केवल 8 घंटे की शिफ्ट में काम करने की मांग रखी है। अब इस पर कॉलमनिस्ट और लेखिका शोभा डे ने राय दी है। उन्होंने साफ कहा कि इंडस्ट्री में हर कोई ऐसी शर्तें नहीं रख सकता। शोभा ने कहा कि अगर राधिका आप्टे कल को ऐसी शर्त रखेंगी तो मेकर्स फौरन उन्हें रिप्लेस कर देंगे। बातों-बातों में उन्होंने यह भी कहा कि कटरीना और कियारा के मां बनने के बाद उनकी इंडस्ट्री में वापसी मुश्किल है।'सिर्फ दीपिका-प्रियंका कर सकती हैं डील' शोभा डे ने रिडिफ ऑरिजनल के साथ बातचीत में कहा, फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शर्तें मनवाने की ताकत केवल गिने-चुने टॉप स्टार्...