नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने इस बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल किया था। पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा करके इतिहास रचा था। लेकिन अब ये सामने आया है कि झारखंड की ऐतिहासिक जीत में दिग्गज पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पर्दे के पीछे अहम भूमिका रही है। झारखंड धोनी का होम स्टेट है और उन्होंने चुपचाप इस टीम पर मेहनत की। उनका मार्गदर्शन किया जिसका नतीजा ऐसा मिला जो आज तक नहीं हुआ था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को हराकर पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया। अब भारत के पूर्व स्पिनर शाहबाज नदीम ने खुलासा किया है कि पूरी ट्रॉफी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी लगातार टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के संपर्क में थे और उन्हें बहुमूल्य सुझाव दे रहे हैं। नदीम के मुताबिक धोनी ने ...