पुणे, जुलाई 11 -- पुणे के लोहगढ़ किले से गिरकर 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की मौत का मामला अब देश के सबसे चर्चित मर्डर केस में तब्दील हो चुका है। 18 जून को हुई इस घटना को शुरुआत में महज एक 'ट्रेकिंग हादसा' माना जा रहा था। लेकिन तीन हफ्ते के भीतर इस केस ने एक खौफनाक साजिश का रूप ले लिया है। शादी से ठीक पहले एक युवा बिजनेसमैन की मौत हो गई है और इस मामले में उसकी 20 वर्षीय मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि इन दोनों ने मिलकर केतन को किले से नीचे धकेलने की साजिश रची थी।पुलिस की थ्योरी और सुर्खियों का सच पुणे ग्रामीण पुलिस ने अपने बयानों के जरिए जनता को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की है कि सिया अपनी अरेंज मैरिज से नाखुश थी। पुलिस के मुताबिक सिया और चेतन के बीच प्रेम प्रसंग था और उन्होंने केतन क...