नई दिल्ली, अगस्त 17 -- इमरान हाशमी अपनी फिल्म 'आवारापन 2' के लिए खबरों में बने हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। इस फिल्म में पिछली फिल्म 'आवारापन' के कुछ सीन और पुराने गानों का इस्तेमाल किया गया है। इमरान जब स्क्रीन पर आते हैं तो बैकग्राउंड में गाना बजता है 'तो फिर आओ' बजने लगता है। फिल्म में 'तेरा मेरा रिश्ता पुराना' भी सुनाई देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये गाने आखिर किसने लिखे थे? 19 साला बाद भी गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जानिए इन गानों को लिखने वाले गीतकार के बारे में।आवारापन के गानों ने छोड़ी छाप साल 2007 में इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' रिलीज हुई थी। ये फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई लेकिन इसके गाने कल्ट बन गए। फिल्म के गाने 'तो फिर आओ', 'तेरा मेरा रिश्ता पुराना' ने गहरी छाप छोड़ी। जब ये गाने बजते तो ए...