तो नहीं होगा NCP का विलय? पार्टी बोली- कोई औपचारिक या अनौपचारिक चर्चा नहीं
नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के एक साथ आने की अटकलों को सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि शरद पवार गुट के साथ विलय (मर्जर) को लेकर न तो कोई औपचारिक बातचीत हो रही है और न ही अनौपचारिक। एनसीपी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता उमेश पाटील ने एक बयान जारी कर कहा कि पिछले एक हफ्ते से तथाकथित सूत्रों के हवाले से पार्टी के विलय की खबरें चलाई जा रही हैं, जो पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने दोहराया कि न तो उनकी तरफ से और न ही दूसरे गुट की तरफ से इस तरह की कोई पहल की गई है। पाटील ने लोगों से अपील की कि वे ऐसे 'सूत्रों' पर भरोसा करना बंद करें जो अपना राजनीतिक एजेंडा चलाने के लिए मीडिया का इस्तेमाल कर झूठी कहानियां गढ़ते हैं।पुणे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.