नई दिल्ली, जून 16 -- बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस जीनत अमान इंडस्ट्री और सितारों के बारे में अपने विचार खुलकर सोशल मीडिया पर रखती हैं। एक हालिया इवेंट के दौरान जीनत अमान ने राज कपूर के साथ उनके विवादित बयान पर देव आनंद के बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी। 'गाइड' फेम एक्टर देव आनंद ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में जीनत के प्रति उनके प्यार के बारे में खुलकर लिखा है। साथ ही साथ उन्होंने जीनत के राज कपूर के साथ रिश्ते के बारे में भी अपने विचार लिखे हैं।राज और देव के साथ काम कर चुकी थीं जीनत जीनत अमान ने राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' में प्यार किया था। साल 1978 में आई यह फिल्म काफी विवादों में रही थी। इस फिल्म के बाद जीनत के करियर का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर गया था। देव आनंद ने अपनी फिल्म में जीनत से जुड़े जिन किस्सों का जिक्र किया है...