तो चोरी की है फिल्म 'गांधारी' की कहानी? तापसी पन्नू की फिल्म पर लगे गंभीर आरोप
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'गांधारी' अनाउंसमेंट के बाद से ही विवादों में बनी हुई है। अब यह फिल्म कॉपीराइट कॉन्ट्रोवर्सी में घिरती नजर आ रही है। राइटर कल्याण बांदी का आरोप है कि फिल्म की कहानी उनके द्वारा सालों पहले लिखी जा चुकी एक कहानी से मेल खाती है। बता दें कि तापसी पन्नू स्टारर मूवी की कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है और वही इसका प्रोडक्शन भी कर रही हैं। कनिका के प्रोडक्शन हाउस ने एक बयान जारी करके सभी आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि यह एक ऑरिजनल स्टोरी है।कल्याण का दावा, उन्होंने लिखी थी कहानी बात कहानी की करें तो इसमें तापसी एक ऐसी मां का किरदार निभा रही हैं जिसकी बेटी किडनैप हो जाती है। इसके बाद यह मां अपनी अगवा हुई बेटी को बचाने के लिए निकल पड़ती है। वहीं IIT मद्रास के स्टूडेंट रहे कल्याण बांदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.