प्रयागराज, फरवरी 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। वॉलीबाल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध हालात में हुई मौत एक सप्ताह बाद भी रहस्य बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर नए सिरे से तफ्तीश शुरू की है। सूत्रों की मानें तो प्रत्यूष के मोबाइल चैट व साथी खिलाड़ियों से बातचीत में उसे बीमारी (दिल में छेद) होने की जानकारी मिली है। इससे प्रत्यूष मानसिक तनाव से गुजर रहा था। हालांकि, परिजनों ने इसे अफवाह बताते हुए छात्रावास की ओर से भ्रमित करने का आरोप लगाया है। अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (मेयोहाल) के वॉलीबाल खिलाड़ी 17 वर्षीय प्रत्यूष राय का दस फरवरी की सुबह छात्रावास के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला था। प्रत्यूष के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कर्नलगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.