नई दिल्ली, जुलाई 15 -- Anupamaa 15 July 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के बुधवार के एपिसोड की शुरुआत एक खूबसूरत नजारे से होगी। दिग्विजय और अनुपमा जब कैफे लौटेंगे, तो देखेंगे कि बंकू बहुत समझदारी और जिम्मेदारी के साथ सब कुछ संभाल रहा होगा। वह बापूजी और अंश को अच्छी तरह समझाएगा कि अनुपमा के पीछे उन्हें यह कैफे किस तरह चलाना है। वह एक बोर्ड पर सभी जरूरी चीजें लिख देगा, ताकि किसी से कुछ भी मिस ना हो। बापूजी और अंश भी अपनी डेडिकेशन जाहिर करेंगे। यह सब देखकर अनुपमा की आंखें भर आएंगी। तभी बापूजी उन दोनों को देख लेंगे और अनुपमा से मजाकिया लहजे में कहेंगे कि यह आंखें नम करने का नहीं बल्कि जंग की तैयारी का वक्त है।कॉम्पटिशन में प्रेम का साथ देगी ख्याति यह सब चल ही रहा होगा कि अचानक ख्याति वहां पहुंच जाएगी। ख्याति को अचानक अपने कैफे में देखकर अन...