बुलंदशहर, दिसम्बर 12 -- क्षेत्र के गांव जाहिदपुर में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने गन्ने की घटतौली का आरोप लगाते हुए तौलाई सेंटर पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह डागर के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर गांव जाहिदपुर पहुंच गए। जहां उन्होंने द्वितीय तोल सेंटर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि किसानों के गन्ने की तोल में घटतौली की जा रही है। गन्ने की पर्ची नौ कुंतल की दी जा रही है, जोकि बुग्गी के हिसाब से है। जबकि लगभग सभी किसान ट्रॉली के माध्यम से गन्ना लादकर ले जाते हैं। जिसमें 30 से 35 कुंतल गन्ना लदा होता है। उन्होंने अपनी मांगों से अवगत कराते हुए बताया कि गन्ने घटतोली की बंद हो, जो बदस्तूर जारी है। गन्ने की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.