पलामू, अप्रैल 26 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कौशल मिश्रा ने विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत सीआईसी सेक्शन के तोलरा रेलवे स्टेशन की बदहाल स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि गढ़वा रोड जंक्शन के समीप स्थित होने और 80 वर्षों से अधिक पुराना स्टेशन होने के बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। यात्रियों के लिए यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कौशल मिश्रा ने कहा कि धनबाद मंडल का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन होने के बावजूद तोलरा रेलवे स्टेशन पर किसी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित नहीं किया गया है। बरवाडीह-डाल्टनगंज-गढ़वा रोड मुख्य रेल लाइन से जुड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- चक्रधरपर रेलवे स्टेशन में खानपान सेवा का अभाव आजादी के बाद से ही बेहतर रेल सुविधाओं के लिए यहां के लोग संघर्ष कर रह...