रांची, फरवरी 23 -- तोरपा, प्रतिनिधि। झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी सोमवार को तड़के चार बजे तोरपा शहरी इलाके में आ धमका। भोर में काम के लिए निकले लोगों की नजर जैसे ही हाथी पर पड़ी, सभी भाग खड़े हुए। हाथी बड़ाइक टोली, मस्जिद गली, महावीर चौक, मेन रोड, नेताजी चौक होते मेला टांड पहुंचा। यहां हाथी ने एमन कोंगाडी के घर की चहारदीवारी को ढहा दिया। यहां के बाद हाथी बांसटोली होते सुबह आठ बजे के करीब कसमार, टाटी, कजुरदाग गांव पहुंचा। हाथी देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी। लोग हाथी को शोर मचाकर भगाने लगे। वहीं गांव में कुछ लोगों ने हाथी पर पत्थर फेंके। ग्रामीणों ने हाथी को खदेड़कर जंगल की ओर भगा दिया। इधर फोरेस्टर अविनाश मुंडू क्षति का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने लोगों से हाथी के नजदीक नहीं जाने व पत्थर नहीं मारने की अपील की। उन्होंने कहा चोट लगने...