रांची, अप्रैल 23 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों ने फिर से उत्पात मचाना शुरु कर दिया है। मंगलवार आधी रात को एक जंगली हाथी ने अम्मा बनईटोली गांव में उत्पात मचाया। हाथी ने सीएनआई चर्च की खिड़की तोड़ दी और अंदर रखे लगभग चार बोरी धान को खा गया।  खिड़की टूटने से चर्च भवन को भी नुकसान पहुंचा है।खिड़की तोड़ने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण एकजुट हुए। ग्रामीणों ने देर रात मशक्कत कर जंगली हाथी को खदेड़कर सुरक्षित वन क्षेत्र की ओर भगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...