रांची, मार्च 11 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा पुलिस ने हाइटेंशन बिजली तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।  पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर चोरी करते हुए  सात आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। साथ ही भारी मात्रा में बिजली तार, पिकअप वाहन और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि तोरपा-खूंटी रोड पर कृषि विज्ञान केंद्र के पीछे बिजली के खंभों से हाईटेंशन तार काटकर पिकअप वाहन में लोड किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक, खूंटी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) तोरपा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।छापेमारी दल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए हाईटेंशन बिजली तार काट रहे सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके...