रांची, मई 28 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा क्रिकेट अकादमी द्वारा 1 से 7 जून तक समर क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को टीसीए की हुई बैठक में कैंप को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय हुआ कि समर कैंप 1 जून सोमवार से 7 जून रविवार तक ब्लॉक ग्राउंड तोरपा में आयोजित होगा। कैंप का समय प्रातः 6:00 से 8:30 बजे तक रहेगा। अध्यक्ष दीपक तिग्गा व सचिव सतीश शर्मा ने बताया कि 1 जून से 6 जून तक कैंप विधिवत चलेगा। सात जून रविवार को जिला महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शनी मैच और कॉन्क्रीट पिच के उद्घाटन के साथ कैंप का समापन होगा। उन्होंने बताया कि समर कैंप  नि:शुल्क होगा। सिर्फ रजिस्ट्रेशन फॉर्म का 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा। बैठक में माना गया कि कैंप से अकादमी में नए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन बढ़ेगा। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए नीरज स्टील सी...