रांची, फरवरी 25 -- तोरपा, प्रतिनिधि। झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ खूंटी की ओर से बुधवार को भारत माता मंडप तोरपा में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने समाज की एकजुटता पर जोर दिया, वहीं ज्ञानचंद महतो ने शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नन्दु महतो समेत कई समाजजन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...