रांची, जुलाई 29 -- तोरपा, प्रतिनिधि। डाक विभाग के मुख्य डाक महाध्यक्ष संजीव रंजन ने  बुधवार को खूंटी उत्तरी अनुमंडल तोरपा में नवनिर्मित डाक निरीक्षक कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर निदेशक डाक सेवाएं (मु.) झारखंड परिमंडल राम विलास चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ डाक अधीक्षक रांची मंडल बिनोद कुमार पंडित, डाक निरीक्षक रवि रंजन कुमार, अभिनव तिग्गा, चंदन कुमार, सब पोस्टमास्टर रबीन्द्र अधिकारी, डाक अधिदर्शक शैलेश रथे सहित प्रमुख रोहित सुरीन, मुखिया विनीता नाग, उपमुखिया महमूद खान और स्थानीय नागरिक मौजूद थे। योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान:उद्घाटन के बाद मुख्य डाक महाध्यक्ष ने कहा कि डाकघर अब आधुनिक बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को सुरक्षित, सरल और सुलभ वित्तीय से...