तोरपा में एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान
रांची, अप्रैल 20 -- तोरपा, प्रतिनिधि। रेफरल अस्पताल तोरपा की ओर से सोमवार को एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान 14 वर्ष से ऊपर और 15 वर्ष से कम आयु की छात्राओं को वैक्सीन दी गई। ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर इसके फायदे बताए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनुमिता रानी ने कहा कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में सहायक है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.