रांची, अप्रैल 5 -- तोरपा, प्रतिनिधि। रेफरल अस्पताल तोरपा में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। बीडीओ नवीन चन्द्र झा ने अभियान की शुरुआत की। अभियान के क्रम में किशोरियों को एचपीवी टीका दिया गया। टीकाकरण करने वाली बच्चियों के बीच प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। बीडीओ ने कहा कि अभियान में वैसे सभी बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका दिया जायेगा जो 14 से 15 वर्ष की हैं। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से आज देश में बहुत सी महिलाओं की जान जा रही हैं। हमारी बच्चियों को यह टीका दिला दी जाये तो सर्वाइकल कैंसर से बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि इस टीका के प्रति लोगों में जागरुकता लाने की जरूरत है। मौके पर डॉ राजीव, डॉ अंकिता कुमारी, बीपीओ नरेंद्र कुमार, आशीष कुमार, अमर पूर्ति, विवेक अमन गुड़िया, श्रीहरि स्कूल ...