रांची, अगस्त 24 -- तोरपा, प्रतिनिधि। पावन सावन माह की अंतिम सोमवारी पर तोरपा प्रखंड के सभी शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो गया।सुबह से ही भक्त बेलपत्र, पुष्प, अक्षत, चंदन, दूध और गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर निकल पड़े। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। नागेश्वर धाम में सबसे अधिक भीड़:पतरायूर स्थित नागेश्वर धाम में स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन के लिए सबसे अधिक भीड़ देखी गई। यहां सुबह पांच बजे से ही भक्तों की कतार लग गई थी। बासकी नर्मदेश्वर मंदिर, मेन रोड शिवालय, थाना परिसर शिव मंदिर, एनएचपीसी शिव मंदिर, डिगरी मंदिर और महादेव मंडा में भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।कांवरियों यह भी पढ़ें- आम्रेश्वर धाम में रात 2 बज...