रांची, फरवरी 2 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के बासकी गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे गांव में उत्साह और भक्ति का वातावरण व्याप्त है। तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ पांच फरवरी से होगा, जिसका समापन 7 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर गांव को आकर्षक झंडों और सजावट से सुसज्जित कर दिया गया है। मंदिर का रंगरोगन कार्य पूर्ण हो चुका है और रविवार को विधि-विधान से मंदिर के गुंबद पर पांच शूल स्थापित कर दिए गए हैं। आयोजन समिति के सदस्य राजनाथ सिंह, शिव कुमार सिंह, एमपी सिंह, राम नरेश सिंह, गोपाल सिंह, आनन्द सिंह, राजेंद्र सिंह, सोनू सिंह, सुरेंद्र सिंह, विक्रमा महतो सहित गांव के महिला-पुरुष इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। समिति ने बताया कि बनारस से पधारे विद्वान आचार्यों की उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.