रांची, दिसम्बर 23 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा स्थित धरम दयाल इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक दीपक दयाल साहू ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है, जिसे हमें अपने दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्य ग्लोरिया मुंडरी ने कहा कि क्रिसमस मिल-जुलकर खुशियां बांटने और समाज में सद्भावना को मजबूत करने का पर्व है। उन्होंने सभी से आपसी सहयोग और एकता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। कॉलेज परिसर में उत्सवी माहौल रहा। इस मौके पर अभिभावकगण, महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। ...