रांची, फरवरी 25 -- तोरपा, प्रतिनिधि। दियांकेल गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार की रात छाता नदी से अवैध रूप से बालू लोड कर रांची की ओर जा रहे एक हाइवा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन और बालू परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा को जब्त कर थाना ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है और विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। कई बार चेतावनी देने के बावजूद अवैध खनन जारी है, जिससे मजबूर होकर ग्रामीणों को खुद कार्रवाई करनी पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...