रांची, अप्रैल 6 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा थाना क्षेत्र के इचा बड़का टोली गांव की 49 वर्षीय संतोषी आइंद वज्रपात से घायल हो गई। परिजनों द्वारा 108 एंबुलेंस को सूचना दिए जाने के बाद उसे रेफरल अस्पताल तोरपा में भर्ती कराया गया। डॉ संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य है। उसका इलाज चल रहा है। महिला के परिजनों ने बताया कि सोमवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे महिला हाथ धोने के लिए अपने घर के बाहर निकली थी। उसी समय बारिश के साथ ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आकर संतोषी आईंद घायल हो गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...