तोपा परियोजना में स्कूली बच्चों के बीच किताब व पठन सामग्री का वितरित
रामगढ़, जून 18 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल तोपा परियोजना के न्यू माइनस कॉलोनी स्थित तोपा प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को किताब व अन्य पठन सामग्री का वितरण किया गया। झारखंड शिक्षा परियोजना से विद्यालय को किताब, कॉपी व बैग उपलब्ध कराया गया। इसका बच्चों के बीच जिला परिषद सदस्या दयामंती देवी के प्रतिनिधि ज्योतिंद्र प्रसाद साहू व ओरला पंचायत मुखिया गुड़िया देवी के प्रतिनिधि निर्मल करमाली ने संयुक्त रूप से बच्चों के बीच वितरण किया। साथ ही प्रत्येक दिन स्कूल आने और अपना भावी भविष्य उज्ज्वल करने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालय प्रधानाध्यापक कमल राम, अखिलेश कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष समेत अन्य कई सम्मानित व्यक्ति उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- सीएसआर गुवा पहल के तहत 50 बीपीएल बच्चों को मिली नि:शुल्क शैक्षणिक सामग्री
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.