रामगढ़, जुलाई 8 -- कुजू । सीसीएल की तोपा परियोजना में करोड़ों रुपए मूल्य के कोयला स्टॉक के एक हिस्से में लगी आग ने प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है। पिछले करीब कई एक सप्ताह से स्टॉक के भीतर ही भीतर सुलग रही आग ने अब पूरे कोयले के स्टॉक को अपनी आगोश में ले लिया है। इससे धीरे धीरे पांव पसारती आग के कारण लगातार धुएं का गुबार उठ रहा तो कई स्थानों से आग की लपटें भी निकलती दिख रही है। आग की चपेट में आए कोयले को बचाने के लिए परियोजना प्रबंधन युद्धस्तर पर राहत कार्य चला रहा है।

आग की स्थिति जानकारी के अनुसार तोपा परियोजना के कोयला डिपो परिसर में एक छोर पर जमा करीब 50 हजार मीट्रिक टन से अधिक कोयला स्टॉक के रूप में जमा है। पर्याप्त उठाव नहीं होने के कारण बड़ी मात्रा में कोयला लंबे समय से पड़ा हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार उच्च ज्वलनशीलता वाले कोयले में ...