रामगढ़, अप्रैल 28 -- कुजू। निज प्रतिनिधि सीसीएल कुजू क्षेत्र के तोपा परियोजना के पीट ऑफिस के सामने खुली खदान में बीती रात होलपैक व एक बोलेरो संख्या जेएच02बीएन-6068 के बीच जोड़दार टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नही है। इधर घटना के बाद सीसीएल प्रबंधन और वाहन मालिक आनन फानन में क्षतिग्रस्त वाहन को घटना स्थल से हटा दिया। वहीं घटना की खबर क्षेत्र में फैल गई। जहां लोग सीसीएल प्रबंधन व सुरक्षा विभाग पर सवाल खड़ा करने लगे कि खदान के प्रतिबंधित एरिया में आखिरकार बीती रात बोलेरो कैसे घुस गया। वहीं मंगलवार की सुबह मुआवजा की मांग को लेकर बोलेरो मालिक आरा 96 नंबर कॉलोनी निवासी छोटू ठाकुर अपने चालक के साथ महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे। जहां पर सीसीएल प्रबंधन के सकारात्मक पहल का आश्वासन...