धनबाद, अप्रैल 22 -- प्रखंड के गेंदनावाडीह तथा भुइयां चितरो पंचायत में मंगलवार को उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, प्रमुख आनंद महतो, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, उपाध्यक्ष सरिता देवी तथा सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर कार्य का शुभारंभ किया। मौके पर जिप सदस्य बिजली देवी, अजमत अंसारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...