धनबाद, जून 24 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जिले के डायलिसिस मरीजों के लिए राहत भरी खबर। स्वास्थ्य विभाग की अपनी डायलिसिस यूनिट बुधवार से तोपचांची स्थित पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में शुरू होने जा रहा है। यह यूनिट कोविड-19 काल के दौरान यहां निर्मित फेब्रिकेटेड भवन में स्थापित किया गया है। फिलहाल यूनिट में डायलिसिस की तीन मशीनें होंगी, जिसमें दो मशीनें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग की योजना भविष्य में मशीनों की संख्या बढ़ाकर पहले 10 और फिर 20 तक करने की है ताकि अधिक से अधिक मरीजों को इसका लाभ मिल सके। इस यूनिट की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि यहां मरीजों को निशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने तोपचांची प्रभारी डॉ श्वेता गुंजन के साथ नए डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण कि...