धनबाद, मई 6 -- तोपचांची प्रखंड अंतर्गत चलकरी गांव में रहने वाली आदिम जनजाति बिरहोर के लिए अब स्वास्थ्य सुविधाएं और सुलभ होने जा रही हैं। राज्य सरकार यहां चलंत ग्राम क्लीनिक सेवा की शुरुआत करने वाली है। जिलास्तर पर इसकी तैयारी शुरू कर दी गई। चलंत ग्राम क्लीनिक के संचालन के लिए सिविल सर्जन के स्तर से दो आयुष चिकित्सकों और दो चिकित्सा सहायकों की बहाली प्रक्रिया शुरू की है। आयुष चिकित्सकों को प्रतिमाह 21 हजार रुपये और चिकित्सा सहायकों को 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। बता दें कि दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाली विलुप्तप्राय आदिम जनजातियों के संरक्षण और उन्हें बेहतर व समय पर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए सरकार राज्यभर में चलंत ग्राम क्लीनिक की शुरुआत करने जा रही है। इसके तहत मेडिकल टीम गांव-गांव पहुंचकर सीधे लोगों को उपचार उपलब्ध कराएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.