रामपुर, दिसम्बर 9 -- रामपुर तोपखाना से प्रानपुर बंजरिया मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठने लगी है। जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने ग्रामीणों संग प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा है। तोपखाना रामपुर से प्रानपुर बंजरिया सैदनगर टांडा को जाने वाले मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठने लगी है। जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में अवगत कराया कि लोक निर्माण विभाग का तोपखाना से प्रानपुर बंजरिया सैदनगर सम्पर्क मार्ग कई वर्ष से जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। भारी बरसात के कारण कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से यह मार्ग बरसात के मौसम में अत्यन्त क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से स्कूल कॉलेज आने जाने वाले हजारो छात्र-छात्राओं व मरीजो को रामपुर मुख्यालय तक आवागमन में दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग क...