मुंगेर, मार्च 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर नगर निगम प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को तोपखाना बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए नगर निगम की टीम ने मेसर्स बोलबम स्वीट्स द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान संबंधित प्रतिष्ठान से 5 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। अभियान का नेतृत्व सिटी मैनेजर मनोज कुमार भारती और अतिक्रमण प्रभारी दिनेश यादव ने किया। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क और सार्वजनिक स्थल पर किए गए अतिक्रमण को हटवाते हुए दुकानदारों को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से बचने की चेतावनी भी दी।यहां गौरतलब है कि, कुछ दिनों पूर्व हिन्दुस्तान संवाददाता द्वारा शहर में बढ़ते अतिक्रमण को प्रमुखता से एक अभियान चलाकर उठाया गया था। इसके बाद नगर निगम प्रशास ने ...