तोता वापस चाहिए या नहीं... वकील साहब को 50 हजार की फिरौती देकर 'माऊ' मिला
आगरा, जुलाई 20 -- आगरा शहर में चर्चा का विषय बने माऊ तोते की नाटकीय अंदाज में घर वापसी हो गई। खास बात यह रही कि तोता लौटाने वालों ने पहले वीडियो कॉल पर तोते से उसके मालिक की बात कराई। पता और नाम बताने से उन्होंने मना कर दिया। धमकी भरे अंदाज में कहा, तोता वापस चाहिए या नहीं। रविवार दोपहर 12 बजे एक नकाबपोश ने तोता मालिक को इंडस्ट्रियल एरिया में बुलाया। 50 हजार रुपये लिए और तोता वापस लौटाकर तेजी से वहां से चला गया। आयकर अधिवक्ता के घर से गायब हुए पालतू तोते माऊ की कहानी अब फिल्मी मोड़ ले चुकी है। तोते की बरामदगी में दो नकाबपोशों की एंट्री हुई है। उन्हें न तो तोता मालिक पहचान पाए और न ही उनका कोई फोन नंबर या फोटो ले पाए। अज्ञात नकाबपोशों का यह कारनामा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।तोता चाहिए या नहीं, नकाबपोशों ने धमकी दी तोता मालिक सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.