पाकुड़, अप्रैल 5 -- प्रखंड क्षेत्र के तोड़ाई गांव निवासी इशरत प्रवीण ने डीसी को पत्र लिखकर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मकान निर्माण कराने का गंभीर आरोप लगाया है। वर्तमान में आवेदिका सरायकेला जिला के चांडिल में रह रही है। डीसी को दिए आवेदन में इशरत प्रवीण ने बताया कि मौजा तोड़ाई संख्या 96, दाग संख्या 664 की जमीन उनके पिता द्वारा खरीदी गई निबंधित जमीन है। उक्त जमीन के दक्षिण दिशा में सरकारी जमीन स्थित है। आरोप है कि पाकुड़ अंचल के अंतर्गत संग्रामपुर तिलभिट्ठा गांव निवासी रियाज अंसारी, नासिर मियां, मिठून मियां और जमीला बीबी ने मिलकर करीब तीन कट्ठा सरकारी खाली जमीन पर मकान निर्माण शुरू कर दिया। इस मामले को लेकर बीते 24 अक्टूबर 2025 को हिरणपुर अंचलाधिकारी मनोज कुमार को आपत्ति आवेदन दिया गया था। जिसके बाद प्रशासन ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी...