पाकुड़, दिसम्बर 3 -- प्रखंड के तोड़ाई पंचायत की पंचायत सचिव मीनू कुमारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कई ग्रामीणों ने मंगलवार को उपायुक्त को एक लिखित शिकायत सौंपकर आरोप लगाया कि अबुआ आवास एवं पीएम आवास का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे अवैध उगाही की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पात्रता सूची में नाम मौजूद होने के बावजूद आवास आवंटन के लिए खर्चा देने की मांग की जाती है। आरोप है कि भुगतान नहीं करने पर सचिव द्वारा सूची में नाम अंतिम पायदान में है कहकर लाभ से वंचित कर दिया जाता है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी कहा कि कुछ ऐसे लोगों को आवास का लाभ दे दिया गया है, जिनका पहले से पक्का मकान मौजूद है। ग्रामीणों ने इस बाबत हिरणपुर बीडीओ को भी जानकारी देने की बात कही, लेकिन उनके अनुसार वहाँ भी उनकी बात नहीं सुनी गई। लिखित शिकायत देने वालों में मूं...