तोड़फोड़ व हमले के आरोप में किसान नेता गिरफ्तार, हंगामा
गाज़ियाबाद, मई 21 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने बुधवार रात किसान नेता को गैर जमानती वारंट जारी होने पर गिरफ्तार किया। वह कूड़ा निस्तारण संयंत्र पर तोड़फोड़ व हमले के मुकदमे में आरोपी हैं। सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ता और मंडोला समेत अन्य गांव के ग्रामीण बुधवार देर रात करीब 12 बजे थाने पहुंचे और हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर लोग गुरुवार शाम छह बजे थाने से लौटे। मीरपुर हिंदू गांव के पास बने कूड़ा निस्तारण संयंत्र को चलाने के विरोध में ग्रामीण धरना दे रहे थे। 15 फरवरी को संयंत्र पर काम कराने के विरोध में ग्रामीणों ने संयंत्र में घुसने का प्रयास किया था। पुलिस ने तोड़फोड़ व कर्मचारियों पर हमले के आरोप में किसान नेता नीरज त्यागी, रविंद्र त्यागी, मोनू, उमेश, चेतन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.