गोंडा, अप्रैल 11 -- तरबगंज, संवाददाता। मारपीट, तोड़फोड़ व अभद्रता मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पीड़ित अजय कुमार मिश्रा पुत्र ईश्वर शरण मिश्रा निवासी मुरेड ने तरबगंज थाना में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते तीन अप्रैल को दोपहर लगभग दो बजे अकबरपुर ग्राम पंचायत में स्थित अपने भूमि की जांच करवा रहा था। इसी बीच मौके पर उमेश सिंह पुत्र गिरजाशंकर सिंह निवासी कटहा पहुंचकर अपशब्द का प्रयोग करते हुए विवाद करने लगे और लाठी लेकर दौड़कर मुझे मारा। मैंने शोर मचाया तो मौके पर सजय, विजय व धर्मेन्द्र तिवारी आ गये। लेकिन फिर भी उमेश सिंह धमकी देते हुए मेरी बाइक का इंडिकेटर तोड़कर वहां से चले गये। पीड़ित को चोटें आयी हैं। पीड़ित बहुत डरा सह‌मा हुआ है। पीड़ित विपक्षी के भय के कारण थाना पर तहरीर देने नहीं आय...