बागपत, मार्च 6 -- चांदीनगर। रटौल बस स्टैंड पर स्थित कश्यप मिष्ठान भंडार पर बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने तोड़फोड़ की थी। व्यापारी और दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिससे गुस्साएं व्यापारियों ने शुक्रवार की सुबह बाजार बंद रखते हुए धरना दिया। आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। रटौल निवासी टीपू पुत्र रामपाल की बस स्टैंड पर कश्यप मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान है। बुधवार की रात कुछ युवक दुकान पर नशे की हालत में पहुंचे थे, जिस पर टीपू के पुत्र अनुज ने उनका विरोध किया था। गुरूवार की शाम बाइकों पर सवार होकर पहुंचे नकाबपोश युवकों ने दुकान पर तोड़फोड़ की थी। इसके अलावा वहां मौजूद लोगों को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित ने नामजद र...