तोड़फोड़ के विरोध में धरने पर बैठे विधायक
फरीदाबाद, मई 31 -- फरीदाबाद, सरसमल। एनआईटी-3 में शनिवार को धार्मिक स्थलों, मकानों और दुकानों को हटाने की कार्रवाई के विरोध में नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद दोपहर को मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने उन्हें शुरुआत में आगे जाने से रोक दिया, जिसके बाद वह समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए। हालांकि बाद में प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत के बाद उन्हें प्रभावित क्षेत्र में जाने की अनुमति दी गई। तीन नंबर पुलिया के पास लगाए गए पुलिस नाके पर जब विधायक पार्टी कार्यकताओं के साथ पहुंचे तो वहां तैनात पुलिस अधिकारियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस के उनकी कुछ देर बहस भी हुई। जब पुलिस ने उनको जाने से रोक दिया तो वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। तेज धूप के बावजूद सभी लोग सड़क पर बैठे रहे और कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताया। धरने के दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.