नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 27 अक्टूबर की रात व्यापक तोड़फोड़ और यूनिवर्सिटी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बुधवार को जारी बयान में प्रदर्शनकारी छात्रों और स्थानीय लोगों के समूह पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। प्रशासन के अनुसार, गेट नंबर चार को गिरा दिया गया। पत्थरबाजी की गई और सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष, कैमरों और उनके कनेक्शन को भी नुकसान पहुंचाया गया। आरोप है कि नकाबपोश प्रदर्शनकारियों का एक समूह अतिरिक्त समर्थन जुटाने के प्रयास में लड़कों के हॉस्टल तक भी पहुंचा। महिला प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश करने वाली महिला शिक्षकों, वार्डन को धमकाने का आरोप भी लगाया गया है। वहीं, छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों का अनशन बुधवार को भी जारी रहा। प्रशासन और छात्रों के बीच बार-बार क...