बागेश्वर, फरवरी 27 -- कत्यूरी राजधानी क्षेत्र बैजनाथ तैलीहाट में पारंपरिक झोड़ा चाचरी से ग्रामीण महिला होली शुरू हो चुकी है। होली में झोड़े चाचरी की गूंज देहरादून तक पहुंची और दूरदर्शन देहरादून की टीम बैजनाथ तैलीहाट पहुंची। होली एकादशी से पूर्व ग्रामीण महिला होलियारों ने होली गायन से समा बांधा तो जोड़े और चाचरी से लोक संगीत की प्राचीन परम्परा की याद भी दिलाई। आशा जोशी ने बताया कि एकादशी से रात्रि खड़ी होली शुरू होती है। पंचायत काली मंदिर में गांव के युवा धूणी के चारों ओर खड़ी होली गाते हैं, महिलाएं अपनी बारी आने पर देर रात तक झोड़े गाती हैं। एक ही धूणी में महिलाएं और पुरुष साथ में झोड़ा गायन करते हैं, यह विशेष परंपरा आज भी कायम है। ग्राम प्रधान पूजा मेहरा ने बताया कि होली से पूर्व सामूहिक सहमति से धूणी के लिए जंगल से सूखी लड़ियां एकत्र की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.