पलामू, जून 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। तैलिक साहू समाज की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मनोज साहू के आवासीय परिसर में रविवार को हुई जिसमें समाज को संगठित करने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सामाजिक विकास के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ललन साहू ने कहा कि समाज की उन्नति और अधिकारों की प्राप्ति के लिए संगठन सबसे बड़ी ताकत है। जब समाज एकजुट होगा, तभी उसे उसका उचित सम्मान और अधिकार मिल सकेगा। लोगों से उन्होंने सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...