लातेहार, अप्रैल 12 -- बारियातू। तैलिक साहू समाज के बैनर तले प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन के अध्यक्षता में पंचायत कमेटी की विस्तार को लेकर फुलसू में बैठक की गई। रविवार को आयोजित बैठक में फुलसू पंचायत के तैलिक समाज के महिला पुरुषों की उपस्थित में पंचायत कमेटी का गठन किया गया। जिसमे सर्व सम्मति से अध्यक्ष दिलेश्वर् साव, उपाध्यक्ष नरेश साव, सचिव निर्मल साव, उपसचिव दशरथ साव, कोषाध्यक्ष अमर साव, उप कोषाध्यक्ष लखन साव सहित कार्यकारी सदस्यों की नियुक्ति की गई। प्रखंड अध्यक्ष ने नवनियुक्त अधिकारी को समाज के उत्थान को लेकर दायित्व् का बोध कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...