लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- कस्बा के रिसोर्ट में तैलिक समाज का होली मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तैलिक समाज की अधिष्ठात्री देवी मां कर्मा की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एकजुटता, सामाजिक सहयोग और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व अपर जिला मजिस्ट्रेट अमृतलाल साहू रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डीसी गांधी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय तैलिक समाज), पूर्व आईपीएस बबीता साहू, श्रीपाल राठौर तैलिक समाज के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे। इस अवसर पर समाज के होनहार मोहम्मदी के मशहूर जादूगर हरिश्चंद्र राठौर ने अपने जादू के माध्यम से लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। मेधावियों को उनकी उपलब्धियों के लिए शील्ड देकर सम्मानित किया गया।। कार्यक्रम का...