लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- चपरतला, संवाददाता। तैलिक समाज का जिला स्तरीय होली मिलन कार्यक्रम 6 मार्च को सेलिब्रेशन मैरिज लान, मोहम्मदी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी है। जिले भर के सजातीय लोगों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज में आपसी एकता, सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने को लेकर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें होली के पारंपरिक गीत-संगीत, स्वागत व सम्मान कार्यक्रम के साथ सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमृतलाल साहू पूर्व अपर जिला मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...