बिहारशरीफ, दिसम्बर 25 -- ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील कुमार ने समाज के लिए किया त्याग बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तैलिक जन कल्याण ट्रस्ट को दान में 50 डिसमील जमीन मिली है। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील कुमार ने समाज के कार्यों के लिए जमीन दान में दी है। सचिव अरुण देव कुमार व कोषाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि समाज के विकास व मानवता के कार्य के लिए ट्रस्ट के फाउंटर सुनील कुमार ने जमीन की रजिस्ट्री गुरुवार को ट्रस्ट के नाम पर कर दी है। श्री सुनील की पहचान समाज में भामाशाह के रूप में है। वे समाज को एकजुट करने व आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। ट्रस्ट का अपना भवन भी बन रहा है। इसमें समाज के छात्रों के लिए हॉस्टल की सुविधा है। सामाजिक कार्यों के लिए कार्यक्रम स्थल व वैवाहिक आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.