बोकारो, मई 30 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। जैनामोड़ स्थित भामाशाह धर्मशाला में शनिवार को बोकारो जिला तैलिक कल्याण समिति की जिला स्तरीय बैठक कार्यकारी अध्यक्ष कपिल देव नायक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं समाज के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 जून को लालपनिया में समाजसेवी भागवत साव का शहादत दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावा 10 जून को चास प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही समाज के इतिहास, गतिविधियों एवं उपलब्धियों को संकलित करते हुए "तैलिक कल्याण समिति : एक आईना" नामक पुस्तिका का प्रकाशन करने का भी निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- जैनामोड़ में सैलून व्यवसायियों की बैठक बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष कपिल देव नायक ने कहा कि तैलिक समाज की समस्याओं और अधिकारों...