वाराणसी, दिसम्बर 30 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशीवासियों के बीच सचल विश्वनाथ के नाम से पूज्य तैलंग स्वामी की जयंती पौष मास शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि पर मंगलवार को मनाई गई। इस अवसर पर पंचगंगा घाट से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पं.राहुल बख्शी एवं पं. राम भाटे के द्वारा विधिवत पूजन से हुआ। तैलंग स्वामी के चित्र को रजत पालकी पर रखा गया। शहनाई की मंगल ध्वनि और शंखनाद के बीच हरहर महादेव का उद्घोष करते हुए भक्तगण पालकी कंधे पर लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा मंगला गौरी, रामघाट, सिंधिया घाट, चौखंभा होते हुए कालभैरव मंदिर पहुंची। शोभायात्रा जिधर से गुजरी लोगों ने अपने घरों से फूल बरसाए। शोभायात्रा में मुख्य रूप से पं. अजय शंकर तिवारी, सुमित पालंदे, कन्हैया दुबे 'केडी', गणेश पालंदे, सुनील शर्मा, भालचंद्र रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...